Success Story: पारंपरिक खेती में कम होते मुनाफे के बीच बोकारो के पेटरवार प्रखंड के अंबाडीह गांव से सफलता की एक शानदार कहानी सामने आई है. यहां के प्रगतिशील किसान राजेश महतो ने महज 30 डिसमिल जमीन पर हाइब्रिड चुकंदर उगाकर ₹60,000 की बंपर कमाई की है. राजेश ने बाजार की मांग को भांपते हुए लीक से हटकर खेती शुरू की. उन्होंने अक्टूबर में बुवाई की और मात्र 70 दिनों में फसल तैयार कर ली. इस स्मार्ट खेती का गणित बेहद आकर्षक है. जहां कुल लागत सिर्फ ₹12000 आई. वहीं पैदावार 15 क्विंटल तक रही. ₹5000 प्रति क्विंटल के बाजार भाव ने उन्हें लागत से तीन गुना मुनाफा दिलाया. राजेश बताते हैं कि सफलता का राज भुरभुरी मिट्टी और सटीक सिंचाई प्रबंधन में है. चुकंदर की खेती में कम प्रतिस्पर्धा होने के कारण उन्हें बिक्री में भी कोई समस्या नहीं हुई. आज राजेश की यह 'स्मार्ट फार्मिंग' तकनीक पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है.
from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/GDypYuN https://ift.tt/rNvOypf Success Story: पारंपरिक खेती में कम होते मुनाफे के बीच बोकारो के पेटरवार प्रखंड के अंबाडीह गांव से सफलता की एक शानदार कहानी सामने आई है. यहां के प्रगतिशील किसान राजेश महतो ने महज 30 डिसमिल जमीन पर हाइब्रिड चुकंदर उगाकर ₹60,000 की बंपर कमाई की है. राजेश ने बाजार की मांग को भांपते हुए लीक से हटकर खेती शुरू की. उन्होंने अक्टूबर में बुवाई की और मात्र 70 दिनों में फसल तैयार कर ली. इस स्मार्ट खेती का गणित बेहद आकर्षक है. जहां कुल लागत सिर्फ ₹12000 आई. वहीं पैदावार 15 क्विंटल तक रही. ₹5000 प्रति क्विंटल के बाजार भाव ने उन्हें लागत से तीन गुना मुनाफा दिलाया. राजेश बताते हैं कि सफलता का राज भुरभुरी मिट्टी और सटीक सिंचाई प्रबंधन में है. चुकंदर की खेती में कम प्रतिस्पर्धा होने के कारण उन्हें बिक्री में भी कोई समस्या नहीं हुई. आज राजेश की यह 'स्मार्ट फार्मिंग' तकनीक पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है.
0 टिप्पणियाँ